देवी-देवताओं के अपमान पर भड़का हिंदू समाज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कथित हिंदू धर्म विरोधी बयान ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को गर्मा दिया है। बयान सामने आते ही विभिन्न हिंदू संगठनों और आम नागरिकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई शहरों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
रेवंत रेड्डी के विवादित बयान से भड़का आक्रोश
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू धर्म और देवी-देवताओं से जुड़े विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद देशभर में विरोध तेज हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया हिरासत में
राजधानी हैदराबाद सहित कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने CM के बयान के खिलाफ रैली निकाली। भीड़ बढ़ने और नारेबाज़ी तेज होने पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि कार्यवाही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।
देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, प्रदर्शनकारियों की चेतावनी
विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म, देवी-देवताओं और परंपराओं का निरादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई संगठन नेताओं ने साफ कहा कि जनता चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
कांग्रेस सरकार पर जनता का गुस्सा बढ़ा
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कई संगठनों ने मांग की है कि CM रेवंत रेड्डी अपने बयान पर माफी मांगें और स्पष्ट करें कि वह धार्मिक भावनाओं को आहत करने के पक्ष में नहीं है।
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर देशभर में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता हिरासत में
