National

झारखंड में गर्मी से 3 की मौत

नई दिल्ली । देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके कारण उत्तर और पूर्वी भारत में हीटवेव का असर फिर से शुरू हो गया है। झारखंड में हीटवेव से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक रामगढ़ और दो जमशेदपुर के थे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर को तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। क्क का कानपुर ) 47.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। देश के 14 राज्यों में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं। अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक मानसून के तेजी से आगे बढऩे की संभावना नहीं है। इसलिए उत्तर भारत में मानसून आने में देर लग रही है। हीटवेव चलने का कारण भी यही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है।

Related Articles