अनुष्का सेन ने रैंप पर बिखेरा जलवा, ग्लोबल स्टारडम की छवि को किया मजबूत

मुंबई। ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने हाल ही में मुंबई में आयोजित ‘एंटरप्रेनरी बाय नव्या नंदा’ और ‘गुलाबो बाय अबू संदीप’ फैशन शो में रैंप वॉक कर अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका दिल जीत लिया। अनुष्का ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में रैंप पर कदम रखते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस आउटफिट में उनका फिट और टोंड फिगर खासा आकर्षक दिखा।

अनुष्का ने अपने लुक को और प्रभावशाली बनाने के लिए फ्लोइंग बोहेमियन श्रग पहना, जो उनके अंदाज में चार्म और करिश्मा भर रहा था। ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन के मेल के साथ, उन्होंने रैंप पर आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन किया और एक मजबूत छाप छोड़ी।

कम उम्र में ही अनुष्का सेन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। सोशल मीडिया पर 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, वह भारत की नई पीढ़ी के टैलेंट का चेहरा बनकर उभरी हैं। वह ग्लोबल लेवल पर भारतीय कला और संस्कृति का प्रचार करते हुए देश का नाम रोशन कर रही हैं।

हाल ही में अनुष्का ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लाइव परफॉर्म कर एक नया इतिहास रच दिया, जिससे वह वहां परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बन गईं। उनकी ये उपलब्धियां न केवल युवा भारतीय कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि वह ग्लोबल स्टारडम की नई परिभाषा गढ़ रही हैं।

Exit mobile version