मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा मंगलवार सुबह एक हादसे में घायल हो गए। अंधेरी में अपने घर पर, उनकी खुद की पिस्टल से मिस फायर होने के कारण उनके पैर में गोली लग गई। इस घटना के बाद, गोविंदा को तुरंत अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बहा, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुबह करीब 4.45 बजे की है।
इस हादसे से जुड़ी ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
मुंबई में गोविंदा के साथ हादसा: खुद की रिवॉल्वर से मिस फायर, अस्पताल में भर्ती
