नई दिल्ली/मॉस्को। भारत और रूस के बीच रक्षा व एयरोस्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक सहयोग का एक नया अध्याय जुड़ गया है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और रूस की PJSC–UAC (United Aircraft Corporation) के बीच मॉस्को में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस समझौते के तहत दोनों देश मिलकर SJ-100 सिविल कम्यूटर विमान का संयुक्त उत्पादन करेंगे। यह विमान परियोजना भारत के नागरिक विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूत करेगी। इसके साथ ही यह भारत की तकनीकी क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, इस समझौते से न केवल आधुनिक एविएशन टेक्नोलॉजी भारत में विकसित होगी बल्कि देश को सिविल एविएशन निर्यात में भी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। वहीं, रूसी कंपनी UAC ने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के बीच दशकों पुराने रणनीतिक विश्वास और तकनीकी सहयोग को और गहरा करेगी।
भारत-रूस साझेदारी से SJ-100 सिविल विमान उत्पादन में आएगी नई उड़ान
