Business

15 अगस्त से ₹25,000 से ज्यादा भेजने पर लगेगा शुल्क, SBI ने बदले IMPS ट्रांजेक्शन चार्ज

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने खुदरा ग्राहकों के लिए इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) ट्रांजेक्शन चार्ज में बदलाव किया है। नई दरें 15 अगस्त 2025 से लागू होंगी। बैंक ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और ब्रांच से किए गए लेनदेन पर अलग-अलग शुल्क वसूला जाएगा।

ऑनलाइन लेनदेन पर नए शुल्क

₹25,000 तक: कोई शुल्क नहीं (फ्री)

₹25,000 से ₹1 लाख तक: ₹2 + जीएसटी

₹1 लाख से ₹2 लाख तक: ₹6 + जीएसटी

₹2 लाख से ₹5 लाख तक: ₹10 + जीएसटी

₹5 लाख से ज्यादा: ₹20 + जीएसटी


इस बदलाव के बाद छोटे ऑनलाइन लेनदेन पर ग्राहकों को राहत रहेगी, लेकिन बड़े लेनदेन अब महंगे पड़ेंगे।

ब्रांच से भेजे गए लेनदेन पर शुल्क (₹ में)

ट्रांजैक्शन अमाउंट SBI PNB Canara Bank

₹10,000 तक 2 6 3
₹10,000 – ₹25,000 2 6 5
₹25,000 – ₹1 लाख 5 6 8
₹1 लाख – ₹2 लाख 15 12 15
₹2 लाख – ₹5 लाख 20 12 20

नोट: सभी शुल्क पर जीएसटी अलग से लागू होगा।

ग्राहकों पर असर

छोटे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अब भी फ्री रहेंगे, जिससे रोज़मर्रा के डिजिटल पेमेंट पर असर नहीं पड़ेगा। बड़े लेनदेन करने वाले ग्राहकों को शुल्क देना होगा, जिससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की लागत बढ़ेगी। ब्रांच से पैसा भेजना ऑनलाइन की तुलना में महंगा साबित हो सकता है।

Related Articles