Business

नशे के खिलाफ एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन दिनों में 150 से अधिक कार्रवाइयां

भोपाल – मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 952 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख जिलों में कार्रवाई

खरगोन: विभिन्न स्थानों से 322.43 किलोग्राम गांजा जब्त।

धार: 200.3 किलोग्राम गांजा बरामद।

बड़वानी: 157 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त।

देवास: 105 किलो 394 ग्राम गांजा बरामद।


इसके अलावा पुलिस ने 29 ग्राम स्मैक और 146.53 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की है।

30 अतिरिक्त आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान 30 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिन पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ा अभियान

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर राज्य में नशे के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार और पुलिस विभाग की प्राथमिकता नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना है।


यह अभियान राज्य सरकार और पुलिस की सख्त नीति का प्रमाण है, जिसमें नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles