Madhya PradeshpoliticsState Election 2023

भाजपा सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा की रहेगी बड़ी भूमिका

युवा मोर्चा ने बनाएं सदस्यता अभियान के प्रभारी, सह-प्रभारी

जुड़ेगा युवा, जीतेगी भाजपा, खिलेगा कमल : वैभव पवार

भोपाल । मप्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 नव मतदाताओं पर युवा मोर्चा का पूरा फोकस है। युवाओं के बीच बड़ी पहुंच रखने वाले युवा मोर्चा पर भी पार्टी का भरोसा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कहते भी हैं कि युवा मोर्चा आने वाले भविष्य की भाजपा है। युवा मोर्चा ने अपने पिछले अभियानों और आयोजनों से युवाओं में अच्छी खासी पकड़ बनाई है। यही वजह है कि भाजपा मप्र के सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा की बड़ी भूमिका रहेगी।

युवा मोर्चा ने अपने हरा-भरा मप्र अभियान, खेलेगा मप्र अभियान, खिलते कमल अभियान, युवा सम्मेलन, युवा सेमिनार, भाषण प्रतियोगिताएं, तिरंगा यात्राओं जैसे विभिन्न प्रकल्पों से युवाओं को जोड़ा है।

भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर भी युवा मोर्चा ने 230 विधानसभाओं में लाइव स्क्रीन के माध्यम से नव मतदाताओं को कार्यक्रम से जोड़ा। यहां पहुंचे नव मतदाताओं ने भाजपा द्वारा जारी नंबर पर मिस्ड कॉल कर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ली।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का कहना है कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  युवा मोर्चा इससे पहले भी विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के बीच जाता रहा है। बड़ी संख्या में जो नवमतदाता युवा मोर्चा के संपर्क में हैं उन्हें भी पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान को जिम्मेदारी दी है। वहीं विवेक शर्मा और अंकित आर्य को सह प्रभारी बनाया है। अब इसी तरह से जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के लिए युवा मोर्चा के प्रभारी सहप्रभारी और टोलियां बनाइ जाएंगी। युवा मोर्चा ने सबसे अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है।
पवार का कहना है कि इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेगा युवा, जीतेगी भाजपा और खिलेगा कमल।

Related Articles

Back to top button