यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंचा

नई दिल्ली । दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह रविवार सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम 5 बजे 205.4 मीटर हो गया, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगा दी है। दिल्ली सरकार के अनुसार, अपनी निकासी योजना के तहत, निचले इलाकों में रहने वाले कुल 16,564 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 14,534 लोग शहर भर में तंबू/आश्रयों में रह रहे हैं। कल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आसन्न संकट को कम करने के लिए तत्काल उपाय करने के लिए एक सरकारी निकाय, केंद्रीय जल आयोग को एक पत्र लिखा।
दिल्ली के उपराज्यपाल, वीके सक्सेना ने यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर पर राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। उफनती हुई यमुना का पानी निचले इलाकों कश्मीरी गेट, आईटीओ तक पहुंच गया है।
केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि बुधवार रात 10 बजे यमुना का जल स्तर 208.05 मीटर तक पहुंच गया। एमसीडी के मुताबिक, बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली के सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10, शहादरा में 7 स्कूल आज बंद रहेंगे।