
इस रेस्त्रां का नाम डेनियल सटन
लंदन । लंदन में एक ऐसा रेस्त्रां है, जहां पर शाकाहारी मछली परोसी जाती है। हमारा मतलब है कि ये रेस्त्रां मछली के फ़ूड आइटम्स शाकाहारी चीजों से बनाता है। लंदन के इस रेस्त्रां का नाम डेनियल सटन है। यहां आपको फिश की कई वेराइटी वाली डिसेज मिल जाएंगी। इसमें फिश चिप्स से लेकर फ्राइड फिश, फिश करी आदि शामिल है। लेकिन अगर आप वेजेटेरियन है, तब भी आप इन आइटम्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मछली के ये आइटम्स असल में वेज चीजों से बनाए गए हैं। ऐसे में कोई भी शाकाहारी शख्स इन्हें खा सकता है। इससे ना उनका धर्म भ्रष्ट होगा ना उन्हें पाप लगेगा।लंदन के इस रेस्त्रां ने शाकाहारी लोगों के लिए इस ख़ास तरह के मेन्यू को डिजाइन किया है। इसमें आपको फिश से जुड़े कई आइटम्स मिल जाएंगे। करी से लेकर फ्राइड फिश चिप्स भी इसमें शामिल है। लेकिन ये सारे आइटम्स वेज हैं। रेस्त्रां के मालिक का दावा है कि इनका टेस्ट बिलकुल फिश जैसा ही होता है। इन्हें खाने के बाद कोई भी ये नहीं कह सकता कि ये वेज है। ना कि रियल फिश। यहां वेज झींगा भी बनाया गया है। इसे जापानी आलू से तैयारी किया जाता है।
जापानी आलू के स्टार्च से बनता है ये वेज झींगा। वेज मछली खाने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। सभी को इन आइटम्स का टेस्ट काफी पसंद आ रहा है।रेस्त्रां के मालिक के अनुसार वो अपने ग्राहकों को वेज फिश सर्व कर रहे हैं। ये फिश एक एक्सपेरिमेंट के जरिये बनाया गया है। उनकी टीम ने इस सफल एक्सपेरिमेंट को अंजाम दिया। इसमें उन्होंने केले के फूल और समुद्री पौधे सैम्फायर को यूज किया। जब इन्हें मिक्स कर मसालों के साथ फ्राई किया जाता है, तो इनका टेस्ट बिलकुल मछली की तरह हो जाता है।



