
यह दुर्लभ नजारा कैमरे में हो गया है कैद
वेल्स । क्या आपको पता है कि धरती पर कई जीव हैं, जो पलभर में अपना रंग बदल लेते हैं। जैसे समुद्री जीव सीहॉर्स, गोल्डन टॉरटॉइज बीटल, पैसिफिक ट्री फ्रॉग और स्कॉर्पियन फिश कुछ सेकंड्स में ही अपना रंग बदल लेते हैं। लेकिन ब्रिटेन में पहली बार एक ऑक्टोपस को रंग बदलते हुए देखा गया है।
यह दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हुआ है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेल्स की मरीन कंजर्वेशन सोसाइटी की प्रमुख सिएरा टेलर एक दिन एंगलसी के मेनाई ब्रिज के आसपास जीवों को पहचानने की कोशिश कर रही थीं, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने कुछ टेंटेकल्स देखे। इनमें से एक ने चट्टान के नीचे से कुछ तंतुओं को निकलते हुए देखा। टेलर जैसे ही वहां पहुंचीं, तो देखा कि एक जीव बाहर आ रहा है और समुद्र में रंगने की कोशिश कर रहा है। टेलर को उसे देखकर यकीन नहीं हुआ। क्योंकि यह एक ऑक्टोपस था, जो रंग बदल रहा था।टेलर ने कहा, जैसे ही ऑक्टोपस ने अपना सिर निकाला, उसकी त्वचा तुरंत भूरे से चमकीले नारंगी रंग में बदल गई। यह दुर्लभ नजारा था। इससे पहले कभी ऑक्टोपस को इस तरह रंग बदलते हुए नहीं देखा गया। यह अद्भुत था। शिकारियों से खुद को छिपाने के प्रयास में ऑक्टोपस अपनी त्वचा को विभिन्न चट्टानों और मूंगों के अनुरूप रंग में बदल लेता है।
हमें इस तरह के जीवों का संरक्षण करना चाहिए। मरीन कंजर्वेशन सोसाइटी के डेटा ऑफिसर एंगस जैक्सन ने कहा, कलर्ड ऑक्टोपस यहां हर समय पाए जाते हैं, लेकिन यह नजारा अलग ही था। हमारी आंखों के सामने उसने तुरंत रंग बदल लिया। यह कलर्ड ऑक्टोपस से बिल्कुल अलग है। वीडियो में भी आप ये देख सकते हैं। 2022 की गर्मियों वेल्स के इस इलाके में अचानक ऑक्टोपस की संख्या में तेजी देखी गई। अब इनके संरक्षण का काम चल रहा है।