World
उत्तर कोरिया: बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात नहीं संभाल पाए 30 अफसर, किम जोंग ने सुनाई फांसी की सजा

उत्तर कोरिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश में आए बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात को संभालने में नाकाम रहने पर 30 अधिकारियों को तानाशाह किम जोंग उन ने मौत की सजा सुना दी।
जानकारी के अनुसार, किम जोंग के आदेश के तुरंत बाद इन सभी अधिकारियों को फांसी दे दी गई। यह कठोर कदम तब उठाया गया जब उत्तर कोरिया में बाढ़ से कम से कम 15,000 से अधिक लोग बेघर हो गए थे।
इस घटना ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है, क्योंकि एक साथ 30 अफसरों को मौत की सजा देना अत्यधिक कठोर और अप्रत्याशित कदम माना जा रहा है। उत्तर कोरिया में ऐसे फैसले तानाशाही शासन की गंभीरता और उसकी क्रूरता को दर्शाते हैं।