World

नेपाल विमान हादसे में पूरा परिवार खत्म

**काठमांडू**: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। पोखरा जा रहा सौर्य एयरलाइंस का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया। इस हादसे का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है। विमान में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक पायलट को बचाया जा सका। इस हादसे में एक पूरे परिवार की जान चली गई जिसमें पति, पत्नी और बेटा शामिल थे।

### शर्मा परिवार की दुखद मौत

एयरलाइंस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में फ्लाइट मेंटेनेंस स्टाफ के सदस्य मनुराज शर्मा अपनी पत्नी प्रिजा खतिवडा और 4 वर्षीय बेटे अधिराज शर्मा के साथ यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में शर्मा परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई। प्रिजा शासकीय कर्मचारी थीं और उर्जा मंत्रालय में सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थीं।

### विमान की जानकारी और दुर्घटना

सूत्रों के अनुसार, 2003 में बना विमान बॉम्बार्डियर सीआरजे-200ईआर था, जिसे मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था। एयरलाइंस का कहना है कि विमान पोखरा ले जाया जा रहा था, ताकि मरम्मत के बाद टेक्निकल इंस्पेक्शन किया जा सके। विमान ने रनवे 2 से टेक ऑफ किया और रनवे 20 पर क्रैश कर गया।

### बचाव और जीवित बचे लोग

इस हादसे में महज 37 वर्षीय कैप्टन एमआर शाक्य किसी तरह बच पाए हैं, जिन्हें प्लेन क्रैश साइट से रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

### मृतकों की सूची

1. अमित मान महाराजन
2. सागर आचार्या
3. दिलिप वर्मा
4. मनु राज शर्मा
5. अश्विन निरुला
6. सुदीप लाल जोशी
7. सर्वेश मारसेन
8. श्याम बिन्दुकर
9. नवा राज आले
10. राजा राम आचार्या
11. प्रिजा खातिवाड़ा
12. अधिराज शर्मा (बच्चा)
13. उद्धब पुरी
14. यग्य पीडी पौडियाल
15. संतोष महतो
16. पुन्या रत्ना साही
17. आरेफ रेदा (यमनी)
18. को-पायलट सुशांत कतुवाल

यह हादसा नेपाल के एविएशन इतिहास में एक और दुखद घटना के रूप में दर्ज हो गया है। स्थानीय प्रशासन और एयरलाइंस की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles