Chinese people again attacked in Pakistan पाकिस्तान में फिर चीनी नागरिकों पर हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

Chinese people again attacked in Pakistan पाकिस्तान में फिर चीनी नागरिकों पर हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल
कराची .Chinese people again attacked in Pakistan पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में मंगलवार को कराची में दो चीनी नागरिकों पर गोलियां बरसाईं गईं, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पुष्टि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने की है, और दोनों का इलाज जारी है। इस हमले के बाद पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Chinese people again attacked in Pakistan गौरतलब है कि पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जैडांग भी इन हमलों को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और चीन विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। अक्टूबर में एक आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हुए थे। यह धमाका कराची एयरपोर्ट के पास हुआ था और इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली थी।
मार्च में भी खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हुई थी। एक दशक पहले शुरू हुए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के बाद से अब तक 21 चीनी नागरिकों की जान ऐसे हमलों में जा चुकी है। चीनी राजदूत ने इसे CPEC की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।
इस लगातार बढ़ते खतरे के चलते चीन के राजदूत ने पाकिस्तान से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे और वहां कार्यरत चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।





