Featured

महिला आरक्षण बिल आज से ही लागू हो-राहुल

केन्द्र सरकार कांग्रेस के द्वारा कराई गई जनगणना के आंकड़े जनता बताये, ओबीसी वर्ग को लाभ क्यों नहीं

जयपुर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान कांग्रेस के नए भवन के शिलान्यास के अवसर पर बुलायें कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल पर घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए बिल पार्लियामेंट में लाई थी और अब जो मोदी सरकार बिल लाई है उस बिल को लागू करने में 10 साल का आगे का समय क्यों दिया गया कांग्रेस चाहती है कि बिल आज से ही लागू कर दिया जाये और ओबीसी वर्ग को भी इसके फायदे के लिए जनगणना कराई जायें।

राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया और भारत दोनों नाम संविधान में हैं। भाजपा और कांग्रेस में विचार धारा की लड़ाई है। इंडिया और भारत में कोई झगड़ा नहीं है। ओबीसी महिलाओं के लिए बिल में आरक्षण क्यों नहीं है। महिला आरक्षण का कांग्रेस ने खुलकर समर्थन किया है। ये चाहते हैं कि महिला आरक्षण बिल 10 साल में लागू हो। हम चाहते है बिल आज से ही लागू हो जाए। आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। हिंदुस्तान किस ओर जाएगा ये 90 लोग तय कर रहे हैं। मेरी आवाज दबाने की भरसक कोशिश हुई। उन्होंने कहा जाति जनगणना होनी चाहिए। उन्होने कहा कि देश को यह जानने का हक है कि ओबीसी की आबादी कितनी है जबकि अभी कोई नहीं जानता जाति जनगणना से पता लग जायेगा की किस वर्ग को आरक्षण का कितना लाभ मिलना चाहिए मोदीजी जनगणना कराने से डरते है प्रधानमंत्री जी केवल अडाणी और एक दो अन्य उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते है भाजपा का कार्यकर्ता, सांसद विधायक ऐसा नहीं है जो अपने पद के अनुरूप कुछ कह सके काम केवल प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक मोदी के चहेते अफसर ही कर रहे है। उन्होने अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा से कोई भी कार्यकर्ता डरे नहीं क्योंकि वो सब बब्बर शेर है और भाजपाई कार्यकर्ता सच्चाई सुन नहीं सकते उन्होने गहलोत सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारे जिन प्रदेशो में है वहां संविधान लोकहित और विकास को गति मिल रही है और कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा करके दिखाती है गहलोत सरकार के बारे में उन्होने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में 21 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ कर्ज माफ किया चिंरजीवी योजना, शिक्षा, चिकित्सा, 500 रूपये में गैस सिलेंडर 100 यूनिट फ्री बिली देने के साथ चिंरजीवी योजना की प्रशंसा में तो उन्होने पिछले दिन ही कुलियों से की मुलाकात में एक कुली ने राजस्थान सरकार की चिकित्सा नीति की प्रशंसा की कहानी भी सुना दी।

भाजपा के चार उम्मीदवारों का सामना कांग्रेस का एक उम्मीदवार कर रहा है….., महिला विरोधी है मोदी सरकार की सोच खरगे-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने इस दौरान कहा कि अकेले बीजेपी से नहीं लड रहे है लोकतंत्र की लड़ाई हम लडने के लिए आप सब कार्यकर्ताओं की दम पर जनता की लड़ाई लड रहे है मगर भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार की कुटनीति के आगे कांग्रेस के एक उम्मीदवार को भाजपा के चार उम्मीदवारों से लडना पड रहा है वे चार उम्मीदवार कौन है का खुलासा खरगे नहीं किया कहा कि एक उनका अपना है, एक ईडी का है, एक सीबीआई का है और एक इनकम टैक्स का है। उन्होंने कहा कि इन सबके खिलाफ हमें जीतना है। इनका जब मन होगा तब सीबीआई या ईडी को छोड़ देंगे। हमारे यहां छापे पड़ते हैं जब भी हमारी बैठकें या सत्र होते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में नंबर वन पर आ गया हैं। यह बहुत गर्व की बात है। राजस्थान में गुड गवर्नेंस हुई है…हमारा संकल्प होना चाहिए कि किसी भी कीमत पर इस बार फिर से हमारी सरकार बननी चाहिए तभी देश के लोकतंत्र को गति मिलेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी की सोच असल में महिला विरोधी है जिसका प्रमण नए संसद भवन के उ्द्घाटन अवसर पर हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को क्यों नहीं बुलाया उनका अपमान करके देश की संवैधानिक व्यवस्था का अपमान किया है।

कांग्रेस के सामने देश के लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है गहलोत :- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने चिर परिचित अंदाज में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार और मोदी की नीति नियत पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि फासिस्टवादी ताकतो के आगे देश का लोकतंत्र खतरे में है जिसे बचाने की चुनौती हम सब कांग्रेसियों के सामने है मै उस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नीति नियत का पर्दाफाश हो चुका है राजस्थान में सरकार ने जिस प्रकार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए नेक नियत से आम आवाम की दुखती रग को मजबूत करने का काम किया है उससे माहौल और बन रहा है कि कांग्रेस सत्ता में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सत्ता में इस बार पूर्ण बहुत के साथ लौटेगी। गहलोत ने कहा कि देश के सामने आज चुनौती है, लोकतंत्र खतरे में है संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा में अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया है उसे ही हम आगे बढ़ा रहे हैं। पहली बार राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर नहीं है ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। सीएम गहलोत ने आगे कहा, देश मे फासिस्ट वादी ताकतों का राज है। राजस्थान की जीत देश मे एक संदेश देगी। इण्डिया गठबंधन से भाजपा और मोदी सरकार की चूले हिल गई है इसलिए अब बौखला गए है।

कांग्रेस सरकार फिर होगी रिपीट :-सचिन पायलट ने कहा, कार्यकर्ताओ का जो उत्साह आज दिख रहा है ये इस बात का गवाह है कि 2 माह बाद जब वोटिंग होगी तो तीस साल का इतिहास पलटेगा और कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जब तक हमारे कांग्रेस का नया भवन बनकर तैयार होगा तब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार और केंद्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button