Madhya PradeshpoliticsState Election 2023

विंध्य जनता पार्टी सभी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का ऐलान
भोपाल । शिवराज सरकार द्वारा मैहर को जिला बनाने के ऐलान के बाद भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी फिर मुखर हुए हैं और उन्होंने फिर विंध्य प्रदेश की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा है कि विंध्य क्षेत्र को विंध्य प्रदेश बनाने की लड़ाई ताउम्र लड़ता रहूंगा। इसके साथ ही नारायण त्रिपाठी ने ऐलान किया कि उनकी विंध्य जनता पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी।
भाजपा विधायक त्रिपाठी ने मैहर को जिला बनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि कमलनाथ ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी। जिस को मूर्तरूप सीएम शिवराज ने दिया है। त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश की मांग को दोहराते हुए कहा कि मेरी लड़ाई विंध्य क्षेत्र को विंध्य प्रदेश बनाने की है। इसके लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उनकी विंध्य जनता पार्टी फिलहाल 44 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यदि कार्यकर्ताओं ने कहा तो उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा सरकार को चित्रकूट को जिला बनाना चाहिए। त्रिपाठी ने कहा कि यदि भाजपा विंध्य प्रदेश का समर्थन करेगी तो फिर चुनाव नहीं लडऩे के बारे में विचार कियो जाएगा।
– पुराने वरिष्ठ नेताओं को भूली भाजपा
भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा जन आशीर्वाद यात्रा में पार्टी पुराने सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सीएम उमा भारती, प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भूल गई है। अभी जो भाजपा दिखाई दे रही है, वो कुशाभाउऊ ठाकरे और अटलजी के मूल्यों से भटकी हुई भाजपा है।

Related Articles

Back to top button