भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में बाइक से जा रहे दो नाबालिगो दोस्तो को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। बाद में दोनो घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया की ग्राम बिसनखेड़ी में रहने वाले 14 वर्षीय विकास गौर पुत्र विश्राम गौर और राजा गौड़ (17) की दोस्ती थी। बुधवार को दोपहर के समय दोनो बाइक से किसी काम से ग्राम भीलखेड़ा की ओर जा रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे जैसै ही उनकी बाइक बीलखेड़ी तिराहे पर पहुंची तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो किशोर चलती बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। वहॉ से गुजर रहे अन्य लोगों की मदद से दोनो को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई, जबकि राजा का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन चालक की जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है।
Related Articles
मणिपुर हिंसा में 8 और मौतें
September 2, 2023
आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित
October 27, 2023
muzaffarpur crime : भीड़ ने थाने में 20 गाडिय़ां फूंकी
October 6, 2023
Check Also
Close