भोपाल : पश्चिम मध्य रेल ने अप्रैल 2024 के महीने में यात्री यातायात से अभूतपूर्व राजस्व अर्जित किया है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में, जबलपुर, भोपाल, और कोटा मंडलों ने मिलकर ₹195 करोड़ 72 लाख का ऑरिजनेटिंग राजस्व प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक है।
इस उपलब्धि के पीछे वाणिज्य और परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास हैं। यात्री सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना निर्माण कार्यों में तेजी लाने के प्रयासों से यात्री यातायात में वृद्धि हुई है।
मंडलवार राजस्व विवरण इस प्रकार है:
– भोपाल मंडल : ₹75 करोड़ 46 लाख, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5% अधिक है।
– जबलपुर मंडल : ₹75 करोड़ 22 लाख, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10% अधिक है।
– कोटा मंडल : ₹45 करोड़ 04 लाख, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3% अधिक है।
पश्चिम मध्य रेल यात्री यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सतत प्रयासरत है और इस दिशा में अपने प्रयासों को आगे भी जारी रखेगा। इस तरह की वृद्धि से न केवल रेलवे की आय में बढ़ोतरी होती है, बल्कि यात्रियों को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलती है।



