Uncategorized

रतलाम-डॉ. अम्बेडकर नगर खंड में रेल लाइन दोहरीकरण के चलते ट्रेन सेवाएँ प्रभावित

भोपाल: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रौली और डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशनों के बीच चल रहे लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया जा रहा है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

**इंदौर स्टेशन पर प्रभावित ट्रेनें:**
– **श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (12920/12919)**: 10 मई से 26 मई तक और 11 मई से 27 मई तक क्रमशः इंदौर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।
– **भोपाल-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (19324/19323)**: 11 मई से 27 मई तक इंदौर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।
– **कामाख्या-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (19306/19305)**: 12 और 19 मई को और 16 और 23 मई को क्रमशः इंदौर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।
– **यशवंतपुर-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (19302/19301)**: 14 और 21 मई को और 12, 19 और 26 मई को क्रमशः इंदौर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।
– **नागपुर-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (12924/12923)**: 15 और 22 मई को और 14 और 21 मई को क्रमशः इंदौर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।

**उज्जैन स्टेशन पर प्रभावित ट्रेनें:**
– **बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (18234/18233)**: 10 मई से 26 मई तक और 11 मई से 27 मई तक क्रमशः उज्जैन पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।
– **रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (11703/11704)**: 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 26 मई को और 13, 15, 17, 20, 22, 24 और 27 मई को क्रमशः उज्जैन पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।

**लक्ष्मी बाई नगर स्टेशन पर प्रभावित ट्रेनें:**
– **प्रयागराज जं.-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (14116/14115)**: 10 मई से 26 मई तक और 11 मई से 27 मई तक क्रमशः लक्ष्मी बाई नगर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।
– **पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09344/09343)**: 10, 17 और 24 मई को और 16 और 23 मई को क्रमशः लक्ष्मी बाई नगर पर शोर्ट टर्मिनेट/ओरिजीनेट होंगी।

Related Articles