
टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन लैपटॉप डायमंड रिंग ड्रेसिंग टेबल जैसे बड़े उपहारों के साथ मतदान के लिए वोटरों को प्रोत्साहित किया जाएगा
भोपाल । महाराणा प्रताप नगर व्यापारी महासंघ , क्रेडाई संघ , बैरागढ़ व्यापती संघ की ओर से लोकप्रिय योजना *लकी ड्रॉ की प्रोत्साहन* में उत्साहपूर्ण सहयोग दिया गया । इस अवसर पर चित्रहार के रितेश रामतानीं द्वारा चार म्यूजिक बॉक्स ( कराओके) , अमेरिकन ऑप्टिकल के द्वारा 20 गॉगल धूप से बचाव के लिए प्रदान किए गए, हैं ऐसे ही दो एल ई डी टीवी दो वाशिंग मशीन, प्लाईवुड असोसिएशन ने 20 डिनर सेट , दो गीजर, नितिन अग्रवाल ने फ्रिज , प्रेस इन इंडक्शन , सराफा व्यवसायी संघ ने 2 डेजर्ट कूलर, इत्यादि बंपर गिफ्ट लकी ड्रा हेतु सहायक नोडल रितेश शर्मा ने प्राप्त किये ।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश साहू , अमेरिकन ऑप्टिकल से रवि मालानी, वरुण साहू, रामकिशोर, चित्रहार से रूप कुमार रामतानी, रितेश रामतानी , हरिओम, सुमित कल्याणी ओम प्लाईवुड । आदि उपस्थित थे ।।



