Uncategorized

सबसे बढ़कर दाता हैं,
भोपाल के मतदाता है।।

भोपाल । आज सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत लोगों को मतदान हेतु जागरुक करने के लिए शिवनगर कॉलोनी में (74 बंगलो) स्थान पर रैली निकाली गई साथ ही मतदाता संबंधी नारे जैसे – “सबसे बढ़कर दाता है, भोपाल के मतदाता है ” । ” छुट्टी नहीं मनाना है, वोट डालने जाना हैं ” लगाए गए जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके उपरांत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत रील मेकिंग भी की गई ।जिससे सोशल मीडिया के द्वारा भी लोगो को जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुला विश्वास और डॉ. मीना सक्सेना के साथ वरिष्ठ स्वयंसेवक  आंचल शर्मा, रितु राजा, सुहासिनी गायकवाड़ और  सुरुचि गौर द्वारा किया गया । जिसमे कैम्पस एंबेसडर सुश्री खुशबु जासल और सुश्री दिव्या प्रजापति के साथ 28 स्वयंसेवक उपस्थित हुए।

Related Articles