
भोपाल। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में रानी कमलापति-हडपसर एवं रानी कमलापति-सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं।
रानी कमलापति – हडपसर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (12-12 ट्रिप)
यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
01667 रानी कमलापति – हडपसर विशेष ट्रेन
यात्रा अवधि: 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 (प्रत्येक गुरुवार)
प्रस्थान: रानी कमलापति स्टेशन – सुबह 08:35 बजे
रूट: नर्मदापुरम (09:33 बजे), इटारसी (10:00 बजे), हरदा (10:58 बजे)
गंतव्य आगमन: हडपसर – अगले दिन 00:30 बजे
01668 हडपसर – रानी कमलापति विशेष ट्रेन
यात्रा अवधि: 11 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 (प्रत्येक शुक्रवार)
प्रस्थान: हडपसर – सुबह 06:30 बजे
रूट: हरदा (19:03 बजे), इटारसी (21:00 बजे), नर्मदापुरम (21:28 बजे)
गंतव्य आगमन: रानी कमलापति – रात 22:55 बजे
स्टॉपेज: खंडवा जं., भुसावल जं., मनमाड जं., कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड चॉर्ड लाइन सहित प्रमुख स्टेशन।
रानी कमलापति – सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप)
यह ट्रेन भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
01663 रानी कमलापति – सहरसा विशेष ट्रेन
यात्रा अवधि: 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 (प्रत्येक सोमवार)
प्रस्थान: रानी कमलापति – शाम 16:30 बजे
रूट: नर्मदापुरम (17:40 बजे), इटारसी (18:15 बजे)
गंतव्य आगमन: सहरसा – अगले दिन 15:15 बजे
01664 सहरसा – रानी कमलापति विशेष ट्रेन
यात्रा अवधि: 08 अप्रैल 2025 से 01 जुलाई 2025 (प्रत्येक मंगलवार)
प्रस्थान: सहरसा – शाम 18:30 बजे
रूट: इटारसी (18:35 बजे), नर्मदापुरम (19:20 बजे)
गंतव्य आगमन: रानी कमलापति – रात 21:10 बजे
स्टॉपेज: पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया जं., मानसी जं. सहित प्रमुख स्टेशन।
इटारसी स्टेशन पर जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस के समय में संशोधन
गाड़ी संख्या 12160 (जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस) का इटारसी स्टेशन पर नया समय 07 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।यह परिवर्तन समयबद्ध संचालन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
हनुमान जयंती मेला 2025: भोपाल – इटावा मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन
हनुमान जयंती मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु भोपाल-इटावा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
01601 भोपाल – इटावा मेला स्पेशल ट्रेन
यात्रा तिथियाँ: 30 मार्च, 01, 03, 05, 07, 10, 12 अप्रैल 2025
प्रस्थान: भोपाल – सुबह 04:50 बजे
रूट: विदिशा, बीना, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड होते हुए
गंतव्य आगमन: इटावा – शाम 16:55 बजे
01602 इटावा – भोपाल मेला स्पेशल ट्रेन
यात्रा तिथियाँ: 30 मार्च, 01, 03, 05, 07, 10, 12 अप्रैल 2025
प्रस्थान: इटावा – शाम 17:40 बजे
रूट: भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, बीना, विदिशा होते हुए
गंतव्य आगमन: भोपाल – सुबह 08:05 बजे
विशेष: पथरेश्वर धाम, इटावा का हनुमान जयंती मेला देशभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ट्रेन संचालन से मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।





