भोपाल । मध्यप्रदेश लेखक संघ की प्रादेशिक ग़ज़ल गोष्ठी का आयोजन रविवार दिनांक 26 मई 2024 को अपराह्न 2 बजे से नरेश मेहता कक्ष, हिन्दी भवन भोपाल में उर्दू अकादमी की निदेशक डाॅ. नुसरत मेंहदी के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ ग़ज़लकार संतोष जैन, घोड़ा डोंगरी के सारस्वत आतिथ्य एवं डाॅ राम वल्लभ आचार्य की अध्यक्षता में किया जायेगा । गोष्ठी का संचालन मनीष ‘बादल’ करेंगे । गोष्ठी में डाॅ. अशोक गोयल – गुना, वृन्दावन राय ‘सरल’ – सागर, अरुण अपेक्षित – इन्दौर, शक़ील खान ‘शक़ील’ – टीकमगढ़, आरती डोंगरे – खरगोन, हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’, श्री रमेश नन्द, डाॅ. प्रभा मिश्रा, मधु शुक्ला, श्री शफी लोदी रतलामी एवं नीता सक्सेना, भोपाल अपनी चुनिंदा ग़ज़लें सुनाएंगे ।




