
भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार, 6 मई, 2024 को दोपहर 12 बजे अलीराजपुर जिले के जोबट में और अपरान्ह 3 बजे खरगौन जिले के सैगांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी तारतम्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव 6 मई को पूर्वान्ह 11 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 12 बजे जोबट पहुंचेंगे और वहां अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री राहुल गांधी जी और चारों नेतागण दोपहर 2 बजे जोबट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे सैगांव पहुंचेेंगे और वहां कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्री गांधी और नेतागण शाम 5 बजे सैगांव से प्रस्थान कर शाम 6 बजे इंदौर पहुंचेंगे। श्री गांधी वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



