
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने 43 जिलों के तुअर उत्पादक किसानों के लिए ₹900 करोड़ की राशि जारी करने का फैसला किया है।
तुअर खरीद पर बड़ी घोषणा
सरकार तुअर फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹7,550 प्रति क्विंटल पर खरीदेगी।
किसानों से सीधे उपार्जन कर राशि उनके बैंक खातों में डाली जाएगी।
इस कदम से लाखों किसानों को करोड़ों का आर्थिक लाभ होगा।
प्रदेश सरकार की कृषि नीति में बड़ा सुधार
तुअर उत्पादक किसानों को फसल के उचित दाम मिलें, इसके लिए सरकार n hi न्यूनतम समर्थन मुख्य पर खरीद सुनिश्चित करेगी।
समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को बाजार में होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी।
सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है।