लोकसभा चुनाव : 4 घंटे में 30.21% मतदान, होमगार्ड जवान को अटैक, मतदाता ने जीती डायमंड रिंग

भोपाल । भोपाल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान सुबह 11 बजे तक 30.21% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें राजगढ़ सीट पर सर्वाधिक 34.81% और भिंड में सबसे कम 25.46% मतदान हुआ। चार इमली मतदान केंद्र पर एक लकी ड्रॉ के जरिए निवासी योगेश साहू को डायमंड रिंग प्राप्त हुई, जिसे पहले उन्होंने फेक कॉल समझा था।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक बुजुर्ग मतदाता को व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, जबकि महापौर मालती राय ने वार्ड 36 के बूथ पर अपना वोट डाला। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने भी परिवार सहित मतदान किया। दुर्भाग्यवश, गुना जिले के एक मतदान केंद्र पर होमगार्ड जवान को हार्ट अटैक आया, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
चुनावी प्रक्रिया के बीच, भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की फोटो वाली पर्चियां बांटे जाने का मामला सामने आया, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
बैरसिया 14.95% वोटिंग
भोपाल उत्तर 12.59% वोटिंग
नरेला 14.4 % वोटिंग
भोपाल दक्षिण पश्चिम 12.1% वोटिंग
भोपाल मध्य 12.14 % वोटिंग
गोविंदपुरा 15.15% वोटिंग
हुजूर 10.00% वोटिंग
सीहोर 12.39% वोटिंग
भोपाल- सुबह 9 बजे तक मप्र में हुआ 14.43% मतदान
राजगढ़- 16.57%
गुना-16.43%
बैतूल-15.97%
विदिशा- 15.85%
सागर-14.58%
भोपाल- 14.43%
ग्वालियर-12.75%
मुरैना- 12.43%
भिंड- 12.23%


