Uncategorized

कम व्यूअरशिप की वजह से बंद हो रहा कपिल शर्मा शो

एक्टर कीकू शारदा ने दी अपडेट
मुंबई । दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’कम व्यूअरशिप की वजह से बंद किया जा रहा है। इस बारे में शो के मुख्य कलाकार कीकू शारदा ने रिएक्शन दी है। कीकू ने कहा कि हम लोग 13 एपिसोड कर चुके हैं और दूसरा सीजन भी जल्द आएगा। हमने पहले सीजन के लिए रैपअप किया है।
यह हमेशा से ऐसा ही होने वाला था। हमने अगले सीजन के लिए पहले ही प्लान कर लिया है और वह जल्द ही आएगा। यह ज्यादा बड़ा गैप नहीं होने वाला है। टेलीविजन पर यह ज्यादा लंबा चलता है लेकिन यह दूसरे फॉर्मेट की बात है। यह भी दिलचस्प है। यह अभी एक छोटा गैप है और जल्द ही दूसरा सीजन लेकर आएंगे। यह रैपअप की तरह सुनाई दे रहा है क्योंकि हमने इसे बनाया है लेकिन यह टेंपरेरी है और हम जल्द ही फिर से शुरू करेंगे। बता दें शो की होस्ट एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से सीजन रैप की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। शो की बात करें तो यह 30 मार्च से शुरू हुआ था। सबसे पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आए थे।
दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने धमाल मचाया था। इसके बाद दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और निर्देशक इम्तियाज अली अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का प्रमोशन करने आए थे। फिर चौथे एपिसोड में कौशल बंधु विक्की और सनी पहुंचे थे। पिछले एपिसोड में सुपरस्टार आमिर खान आए थे। आमिर ने आज तक के इतिहास में पहली दफा कपिल के शो में शिरकत की और कई राज खोले। अब सनी और बॉबी देओल वाला एपिसोड आने वाला है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ मार्च के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ था।

Related Articles