
नेपाल । भारत को अभी तक तो चीन ही आंखे दिखाता रहा बाद । वहीं चीन के द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने के समाचार आते रहे हैं । लेकिन अब नेपाल भी इस तरह की गतिविधियां करने लगा है । सूत्रों की माने तो चीन के दबाव में नेपाल की एक और करतूत सामने आई है। नेपाल के कैबिनेट ने 100 रुपये के नए नोट छापने की मंजूरी दी है, जिसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी के इलाकों को नेपाल के मैप में दिखाया जाएगा. यह मामला काफी विवादित है, क्योंकि लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी पर भारत अपना अधिकार जताता है और ऐतिहासिक रूप से ये भारत के हिस्से में भी रहे हैं।




