
भोपाल । मौका था मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत *कौन बनेगा वोटर नंबर वन का गुरुवार 2 मई 2024 की शाम ग्रैंड फिनाले आयोजन हुआ । अपर कलेक्टर ऋतुराज ने भी हॉट शीट पर बैठ कर सवाल पूछा था। मतदान के वक्त लगाए जाने वाले निशान को क्या कहते हैं जबाब आया इंक .गलत जबाब , इसे अमिट स्याही कहते है ।
इस तरह खेल खेल में मतदान के विषय मे जानकारी देकर जागरूक किया।
इस मतदाता क्विज में प्रथम स्थान पर नीरज शाह कॉरपोरेट कॉलेज पटेल नगर,(100) , द्वितीय स्थान पर सूर्यभान सिंह पटेल केरियर कॉलेज,(60), तृतीय स्थान पर भावना गौर सत्य साई कॉलेज ।(50) रहे ।।इस क्विज में शामिल हुए शहर के 30 कॉलेज , एवं इनके टॉप 10 -10 विद्यार्थी । उल्लेखनीय है कि, पिछले एक माह से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवा वोटरों को जागरूक करने के लिए कौन बनेगा वोटर नंबर वन का आयोजन , प्रत्येक कॉलेज में किया गया, इसमें 40000 से अधिक छात्रों को मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से जागरूक किया गया इनमें से 300 छात्रों का चयन किया गया था, जो आज ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए । मतदाता से जुड़े हुए सवालों के जवाब को कौन बनेगा कौन करोड़पति की तर्ज पर ऑडियो विजुअल के माध्यम से पूछा गया । कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रचलन कर अतिथियों ने किया अतिथियों का स्वागत सहायक नोडल रितेश शर्मा के द्वारा किया गया । यह एक नवाचार भोपाल जिले में विधानसभा चुनाव के तहत शुरू किया गया था ।
क्विज को रविकांत ठाकुर के द्वारा लगभग 500 सवाल बनाये गए क्विज बनाने वाले समिति में शाजिया असलम , रागिनी सैनी , मीनाक्षी दुबे, ममता नरवारे शामिल थे ।।



