
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा में आज एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता फूलों की होली खेलते हुए एक ही रंग में रंगे नजर आए। इस आयोजन में भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश की, तो कांग्रेस नेताओं को भी अपने रंग में शामिल कर लिया।
भाईचारे और स्नेह का माहौल
इस फाग उत्सव में इंदौर के नंबर-1 विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी फूल बरसाए गए, जिससे पूरा माहौल उमंग और उल्लास से भर गया।
विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा, “इस आत्मीय रंग में रंगकर मन आनंदित हो उठा। यह आयोजन प्रेम, विश्वास और प्रदेश के विकास का प्रतीक है।”
नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी इस खास आयोजन में शामिल हुए।
मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और भाजपा-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस रंग-बिरंगे माहौल का हिस्सा बने।




