
भोपाल । मध्य प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और श्रमिक अवशोष कर्मचारी अपनी नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं।
24 मार्च से मुख्यमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड
सेमी गवर्नमेंट एम्प्लॉय फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने बताया कि 24 मार्च से कर्मचारी मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगों को दोहराएंगे। संगठन ने सरकार से अनुरोध किया है कि इन कर्मचारियों को नियमित रूप से स्थायी किया जाए ताकि वे सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकें।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें:
नियमितीकरण और स्थायी नियुक्ति
वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा
अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं
अनिल बाजपेई ने कहा, “हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हजारों कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उन्हें नियमित किया जाए। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, हमारा विरोध जारी रहेगा।”
सरकार के अगले कदम पर कर्मचारियों की नजर, 24 मार्च से बड़े स्तर पर विरोध की तैयारी।




