Uncategorized

मतदान के दिन कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगियों को अवकाश दिया जाए

भोपाल। शासन ने मतदान के दिन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश कर्मचारी एवं समस्त दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को देने के आदेश जारी करें हैं लेकिन पिछले दो चरणों में स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों श्रमिकों को अवकाश का लाभ अधिकारियों द्वारा नहीं दिया गया है मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मांग करी है कि शासन के आदेश का समस्त वर्ग के कर्मचारियों एवं दैनिक वेतन भोगीयो श्रमिकों को देना सुनिश्चित किया जाए मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में आज खेल परिषद 74 बंगला भोपाल में बैठक आयोजित करके कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि नियमित कर्मचारी एवं अनियमित कर्मचारी वर्ग परिवार के सदस्यों सहित मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान करेगा।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि शासना आदेश में स्पष्ट है कि समस्त वर्ग के श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान के दिन अवकाश का लाभ मिलेगा लेकिन अधिकारी वर्ग छोटे कर्मचारियों को मतदान के दिन भी अवकाश का लाभ नहीं दे रहे हैं जिस कारण पिछले दो चरणों में अधिकारियों के बंगले पर लगे सैकड़ो स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी तथा श्रमिक मतदान नहीं कर पाए हैं मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने समस्त कर्मचारियों दैनिक वेतन भोगियों  स्थाई कर्मियों एवं श्रमिकों से अपील करी है कि शासन आदेश का लाभ लेते हुए अगले दो चरणों 7 म ई एवं 13 म ई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शत प्रतिशत मतदान करने मतदान केंद्र पर जाए तथा लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
                          

Related Articles