भाजपा के भ्रष्ट नेताओं की वजह से भोपाल में बड़े शहरों की तरह नहीं हुआ विकास : अरुण श्रीवास्तव

गांधीनगर, एयरपोर्ट रोड पर किया जनसंपर्क
भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव लगातार भोपाल बैरसिया और सीहोर में आम जनता के बीच पहुंचकर अपना जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं । इस दौरान श्री श्रीवास्तव को सुनने देखने मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। श्री श्रीवास्तव ने मंगलवार की सुबह गांधीनगर इलाके से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया। सुबह 9 बजे उन्होंने गांधीनगर थाने के पास से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू करते हुए बस स्टैंड, झूलेलाल मार्केट, नई बस्ती, गोदरमऊ, अब्बास नगर, आसाराम चौराहा, दाता कॉलोनी, कैलाश नगर, लाऊखेड़ी, पंचवटी, तिलक नगर, सिंगारचोली, ग्रीन वैली, नयापुरा, जैन नगर, वल्लभनगर, विजयनगर और हलालपुर में जनसंपर्क हुआ। एक नुक्कड़ सभा संबोधित करने के बाद यहां मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि नतीजा कुछ भी आए, अब लगातार आपके बीच सक्रिय रहकर आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करता रहूंगा। श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि भाजपा के भ्रष्ट नेताओं की वजह से भोपाल का विकास थम गया देश के बड़े शहरों की अपेक्षा भोपाल विकास नहीं कर पाया बेरसिया और सीहोर में हालात और भी बदतर है यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ जितना भी पैसा विकास के लिए आया आधा पैसा अधिकारियों और भ्रष्ट्र नेताओं ने हजम कर लिया श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यही भ्रष्टाचार का पैसा है जो कांग्रेस के लोगों और उम्मीदवारों को की खरीद फरोत में लगाया जा रहा है श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 20 साल से भाजपा की प्रदेश में सरकार है परंतु भोपाल संसदीय क्षेत्र की आम जनता आज भी शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से संघर्ष कर रही है उन्होंने कहा कि बिजली विभाग आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर 4 से 5 घंटे बिजली की कटौती कर रहा है जबकि भीषण गर्मी का दौर शुरू हो रहा है ऐसे ही जल संकट से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। श्री श्रीवास्तव के साथ रिटायर कर्नल श्याम सुंदर श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष के अनोखी मानसिंह पटेल, अवनीश भार्गव तुलसीराम पाटीदार, पार्षद लक्ष्मण राजपूत, राहुल राठौर, श्याम सिंह मीना, बहादुर सिंह तोमर, अवनीश भार्गव, जितेंद्र सिंह, मंगल सिंह, प्रशांत चौहान सहित समस्त कांग्रेस नेतागण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
भोपाल में हाईकोर्ट की ब्रांच के लिए संघर्ष करेंगे : अरुण श्रीवास्तव
संविधान को बचाने सारे अधिवक्ता एक मंच पर आएं
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने भोपाल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश में संविधान बदलने वालों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इस समस्या का हल निकालना है। इसके साथ ही भोपाल में हाई कोर्ट की ब्रांच को लेकर परिणाम मूलक संघर्ष करना होगा।
अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि ये चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देगा। भोपाल भी परिवर्तन की राह देख रहा है। हम आपके परिवार के ही सदस्य हैं, इसलिए आपके बीच अपनी बात रखने आए हैं। आपका साथ हमेशा से मिलता रहा है, लोकसभा चुनाव में भी पूरा सहयोग और साथ मिलेगा, ऐसा मुझे विश्वास है। इस अवसर पर भोपाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे, संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, दीपेश श्रीवास्तव, पीसी कोठारी, महबूब खान, सुखलाल ठाकुर, संजय गुप्ता, करण शाक्य, रूपेश ताकोटे, विनोद ठाकुर, एबी खान, कृष्ण कुमार मंडलोई, सुशील कुमार नन्नी, प्रशांत चौहान आदि मौजूद रहे।
संत हिरदाराम की कुटिया में मत्था टेका,अरुण श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क और रोड शो
भोपाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम को संत हिरदाराम जी की कुटिया में पहुंचकर माथा ठेका और उसके बाद संत हिरदाराम नगर में अपना जनसंपर्क अभियान और रोड शो किया इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और आम जनता एकत्रित थी जगह-जगह अरुण श्रीवास्तव का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया अरुण श्रीवास्तव ने माथा टेकने के बाद इस इलाके के कृष्णा कंपलेक्स बंसल मार्केट बस स्टैंड संत हिरदाराम कंपलेक्स, इलाहाबाद बैंक रोड, मल्टी पार्किंग मुख्य मार्ग, चंचल रोड, मिनी मार्केट, कालका चौराहा और नेहरू मार्केट में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संत हिरदाराम नगर के चहुमुखी विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि भाजपा के 20 वर्षों के शासनकाल में संत हिरदाराम नगर को जो विकास करना था वह नहीं हो पाया अब मैं पूरा ध्यान हिरदा राम नगर के विकास के लिए लगाऊंगा श्री श्रीवास्तव को जन समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में इस इलाके के व्यापारी बंधु और आम जनता सड़क के दोनों और एकत्रित होकर अपना समर्थन व्यक्त कर रही थे।



