
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर बीजेपी पर हमला किया है। संजय सिंह जब से जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं तब से वह बीजेपी पर अकारामक हमला कर रहे हैं। आज ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर उनकी योग्यता पर तंज कसा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने अमित शाह के बेटे जय शाह के बीसीसीआई सचिव होने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना आता है? लेकिन, वह बीसीसीआई के सचिव हैं। इसी के साथ आप सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘अमित शाह के बेटे को क्रिकेट का बल्ला पकड़ना आता है? BCCI के सचिव बने हुए हैं और हमारे घर के बेटे 17 साल की उम्र में जवान बनेंगे और 21 साल में रिटायर हो जाएंगे। मोदी जी को 73 साल में तीसरी बार मौका चाहिए और 21 साल का जवान रिटायर होकर घर पर बैठेगा। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। अपने परिवार और दोस्तों को बढ़ाने के अलावा ना PM मोदी के पास कोई काम है, ना अमित शाह के पास, ना भाजपा के पास कोई काम है। हम अपने देश का भविष्य बनाना चाहते हैं मोदी और अमित शाह अपने दोस्तों का भविष्य बनाना चाहते हैं। हम देश के लिए काम कर रहे हैं वे दोस्त के लिए काम कर रहे हैं।’



