Uncategorized

उत्तर भोपाल में निकला कांग्रेस का भव्य रोड शो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक आतिफ अकील, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव हुए शामिल
भोपाल। भोपाल लोकसभा का चुनाव अब जोर पकड़ने लगा हैं कांग्रेस ने भी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। आज शाम को कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के समर्थन में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया। इस अवसर पर पटवारी ने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की तकदीर बदलने वाला है। हमें पूरी ताकत के साथ इन लोगों को सत्ता से बेदखल करना है, जो देश को विभाजन को तरफ ले जा रहे हैं। जिन्होंने देश को बेरोजगारी और महंगाई की खाई में फेंक दिया है। जो महिलाओं का अपमान करते हैं। भोपाल के लिए कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव के रूप में शानदार उम्मीदवार दिया है। हम इस बार नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। इसमें आप सब की अहम भूमिका होगी। पूरी ताकत के साथ कांग्रेस और अरुण श्रीवास्तव को विजयी बनाएं। रोड शो में कांग्रेस उत्तर विधानसभा के पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles