Uncategorized

अरुण श्रीवास्तव ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और सेन जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया

भोपाल। भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने आज सुबह अरेरा कॉलोनी स्थित कॉलोनी के गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश एवं भोपाल में अमन चैन की कामना की। गुरुद्वारा में पंथी जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। यहां सिख समाज के लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने लंगर भी पाया।
इसके बाद उन्होंने सेन जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेन समाज के अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास व अन्य उपस्थित लोगों में श्रीवास्तव को समर्थन और वोट देने का आश्वासन दिया। श्री श्रीवास्तव के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी रहे।
इसके बाद अरुण श्रीवास्तव सीहोर गए और वहां उन्होंने कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया।वहां लोगों ने उनका स्वागत किया और  उन्हें समर्थन के साथ ही वोट देने का आश्वासन दिया। श्री श्रीवास्तव के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles