Uncategorized

भोपाल में 30 अगस्त से होगा इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स (IATO) का वार्षिक सम्मेलन

विदेशी पर्य़टकों को आकर्षित करने म.प्र. पर्यटन की ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार में सहभागिता

– भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य सहित समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक वैभव का प्रदर्शन
– यूएस, कनाडा, यूरोप और साउथ एशियन देशों के प्रतिनिधियों से हुई बैठकें

भोपाल । मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने एवं विदेशी पर्य़टकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से जयपुर में आयोजित हुए ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (GITB) में सहभागिता की गई है। 05 मई से 07 मई तक आयोजित हुए GITB को पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से आयोजित किया गया था। अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय देश यूके, स्पेन, जर्मनी, पोलेंड, रूस, फ्रांस, इटली एवं साउथ ईस्ट देश जैसी वियतनाम, फिलिपिंस, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, मॉरीशस से आए विभिन्न हितधारों से बी2बी (बिजनेस 2 बिजनेस) मीटिंग्स के दौरान अपनी विविध सांस्कृतिक विरासत और मनमोहक परिदृश्यों के साथ ही पर्यावरण अनुकूल पर्यटन गतिविधियों से अवगत कराया गया। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार में, मध्य प्रदेश पर्यटन ने ग्वालियर और मांडू के राजसी किलों से लेकर भोपाल की शांत झीलों और कान्हा और बांधवगढ़ के घने जंगलों तक अपनी समृद्ध धरोहरों का प्रदर्शन किया।
म.प्र. टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक (AMD) सुश्री बिदिशा मुखर्जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश पर्यटन प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा उद्योग से जुड़े पेशेवरों, टूर ऑपरेटरों और आंगतुकों से मुलाकात कर राज्य के अद्वितीय आकर्षणों और अनुभवात्मक पर्यटन अवसरों की जानकारी प्रदान की। इंटरैक्टिव सत्रों और प्रस्तुतियों के माध्यम से, मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, वन्यजीव अभयारण्यों, तीर्थ स्थलों और साहसिक पर्यटन में होने वाले आयोजनों, उपलब्धियों के बारे में बताया गया। सुश्री मुखर्जी ने विदेशी पर्यटकों को बोर्ड द्वारा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के तहत संचालित महिला हेतु सुरक्षित पर्य़टन की जानकारी दी और साथ ही प्रदेश के ओरछा, खजुराहो, चंदेरी, महेश्वर एवं मांडू को ‘वेडिंग डेस्टनेशन’ का एक प्रमुख गतंव्य बनाने के लिये बोर्ड के प्रयास साझा किये। उल्लेखनीय है कि, इसी साल 30 अगस्त से 2 सितंबर तक इनबाउंड टूर ऑपरेटरों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा भोपाल में की जाएगी।
AMD सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि हमनें GITB में मध्य प्रदेश की अविस्मरणीय विविधता को प्रदर्शित किया है। भीमबेटका में प्राचीन गुफा से लेकर हमारे राष्ट्रीय उद्यानों में रोमांचकारी वन्यजीव सफ़ारी तक के अनुभवों का खजाना है। जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारी विरासत को संरक्षित करते हैं और स्थानीय समुदायों को लाभान्वित करते हैं।
*पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को लेकर उत्साह*
सुश्री मुखर्जी ने बताया कि इबाउंड टूर ऑपरेटर्स के बीच म.प्र. की पर्यावरण अनुकूल पर्यटन गतिविधियों को लेकर खासा उत्साह रहा। म.प्र. में होमस्टे परियोजना, मांडू, महेश्वर, ग्वालियर, खजुराहो से लेकर विभिन्न टाइगर रिजर्व हमेशा से विदेशी पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र रहे हैं। लेकिन इस वर्ष ऑफबीट डेस्टिनेशन भी प्रमोट की गई है।   
*प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित होना लक्ष्य*
सुश्री मुखर्जी ने बताया कि ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार में अपनी भागीदारी के परिणामस्वरूप, मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों और पर्यटन उद्योग के हितधारकों के साथ नई साझेदारी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, राज्य का लक्ष्य वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बढ़ाना और एक प्रमुख गंतव्य के रूप में खुद को स्थापित करना है।

Related Articles