Uncategorized

शराब तस्कर से 58 बल्क लीटर मदिरा बरामद

भोपाल । कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त  दीपम रायचुरा को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पंचशील, अप्सरा, सुभाष नगर, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में पूर्व नामी पर्ची शराब तस्कर धनसिंह आत्मज कुंजीलाल रघुवंशी, उम्र 50 वर्ष निवासी अशोका गार्डन, भोपाल को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी कन्ट्रोलर  रामगोपाल भदौरिया के निर्देशानुसार क्षेत्र गश्त कर रही आबकारी टीम ने प्रभात पेट्रोल पम्प के पास प्रभात चौराहे पर नाकेबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे हमराह स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लिए जाने पर आरोपी के आधिपत्य से दो पहिया वाहन सुजुकी एक्सिस क्रमांक MP-05-MX-4418 से 02 काले रंग के बैगों से कमशः 01 काले रंग के बैग से विदेशी मदिरा की 36 बोतल एवं दूसरे बैग से विदेशी मदिरा के 173 पाव कुल 58.14 बल्क लीटर मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी ली गई। वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वर्षा उईके के द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2),एवं धारा 45 के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तस्कर के द्वारा शराब किस लायसेंसी से लाई जा रही थी, उसकी विवेचना जारी है। भोपाल जिले में अवैध शराब तस्करी कर रहे स्मग्लरों पर विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आगामी दिवसों में अनेक तस्करों पर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles