Uncategorized

कमला नगर क्षेत्र में 54 लीटर देशी शराब जब्त

भोपाल ।  थाना कमला नगर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक एक्टिवा गाडी क्रमांक एमपी 04 जेडएच 0403 मैनिट कैम्पस की दीवाल डी सेक्टर नेहरु नगर के पास एक्टिवा गाडी मे प्लास्टिक की सफेद बोरी मे अवैध शराब बेचने कि फिराक मे खडा है  सूचना कि तस्दीक हेतु हमराह गवाह पुलिस मौके पर पहुंची स्कूटर पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने कि कोषिष करने लगा जिसे हमराह स्टाफ घेरा बंदी कर पकडा उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कमलेष पाटिल पिता भीमराव पाटिल उम्र 27 साल नि. ब्लाक नं. 16/4 पुरानी शबरी नगर थाना कमला नगर भोपाल का होना बताया जिसके पास एक्टिवा मे रखी मिली एक सफेद रंग कि प्लास्टिक कि बोरी को चेक करने पर 6 पेटी देशी शराब प्लेन प्रत्येक पेटी मे 50 क्वाटर कुल 300 क्वाटर लगभग 54 लीटर कीमत 21000 रुपये मिली जिसके संबंध मे कमलेष पाटिल से वैद्य लायसेस पूछा गया जो नही होने से समक्ष राहगीर गवाह शराब जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर 34(2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी थाना कमला नगर सुश्री निरुपा पाण्डेय , उनि शैलेन्द्र सिंह , उनि अकल सिह , सउनि इन्द्रमणि मांझी प्रआर 1621 दिनेश सिंह , प्रआर 947 मुकेश सिंह ,प्रआर 1651 छत्रपाल सिंह , प्रआर सिद्धनाथ शुक्ला , प्रआर 1065 गोविन्द यादव , आर. 1241 कमलेश अस्वारे ।

Related Articles