EntertainmentWorld

Timothee Chalamet Kissing Video : सरेआम लिप लॉक करती दिखीं Kylie Jenner

Kylie Jenner Timothee Chalamet Kissing Video: सेलेब्स का आए दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आता रहता है जिसे देखने के बाद फैंस हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फेमस सुपर मॉडल का किसिंग वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रही मॉडल कोई नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर Kylie Jenner हैं। इस वीडियो की वजह से Kylie चर्चा में छाई हुई हैं।

यह भी पढ़ें: बहुत पहले ही हिट हो जाती Shah Rukh Khan और Nayanthara की जोड़ी, हुआ था ये बड़ा मिस
Kylie Jenner का किसिंग वीडियो
Kylie Jenner का जो वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, उसमें वो हॉलीवुड एक्टर Timothee Chalamet के साथ लिप लॉक करती दिख रही हैं। इस किसिंग वीडियो ने Timothee Chalamet के साथ Kylie Jenner के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। दरअसल, पिछले कुछ समय से इन दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। डेटिंग खबरों के बीच अब इन दोनों के इस किसिंग वीडियो ने पक्का कर दिया है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
खुल्लम खुल्ला किया लिप लॉक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काफी सारे लोग नजर आ रहे है लेकिन तभी सबकी नजर मॉडल Kylie Jenner पर पड़ती है, जो गाने की धुन पर झूमती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आगे Kylie और Timothee सरेआम एक-दूसरे को लिप किस करने लगते हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस तो उनके प्यार भरे इस वीडियो को देखकर खुश हो गए हैं।

पहली बार दिखे साथ
बता दें कि हाल ही में पॉपुलर सिंगर बेयोंसे का एक कॉन्सर्ट लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। जिसमें बेयोंसे के तमाम फैंस के साथ Kylie और Timothee भी शामिल हुए थे। म्यूजिक कॉन्सर्ट में ही Kylie और Timothee को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया है। जबकि पहली बार इन दोनों के अफेयर की खबरें साल 2023 के अप्रैल महीने में सामने आई थीं। मगर इन दोनों को इससे पहले कभी एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया था। ऐसे में फैंस का मानना था कि इनके डेटिंग की खबरें झूठी हैं। मगर अब इस वीडियो ने दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

Related Articles

Back to top button