Featured

दीवाली पर सबसे ज्यादा सर्च किया यह सवाल, भारतीय दीवाली क्यों मनाते हैं : सुंदर पिचाई

नई दिल्ली । अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि पूरी दुनिया में दिवाली को लेकर काफी सर्च किया गया। साथ ही बताया कि पूरी दुनिया में दिवाली को लेकर 5 सवाल सबसे ज्यादा सर्च किए हैं, जिसमें से पहला सवाल है कि भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं? सीईओ पिचाई भारतीय मूल के हैं। अन्य भारतीय की तरह वे भी दिवाली के महत्व को समझते हैं। इसकारण दिवाली के इस शुभ अवसर पर उन्होंने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी। गूगल सीईओ ने इसके लिए एक जीआईएफ शेयर किया है। इसमें 5 डॉट हैं, जिनकी मदद से बताया है कि गूगल पर सबसे ज्यादा पांच ये सवाल सर्च किए हैं। इसके अलावा पिचाई ने अलग पोस्ट में दिवाली की शुभकामनाएं भी शेयर की।

गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे गए ये 5 सवाल

1. भारतीय दिवाली क्यों सेलीब्रेट करते हैं?

2. दिवाली पर हम रंगोली क्यों बनाते हैं?

3. दिवाली पर लाइट और लैंप क्यों जलाए जाते हैं?

4. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा क्यों होती है?

5. दिवाली पर तेल से क्यों नहाते हैं?

Related Articles

Back to top button