National

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Udaypur crime news : उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई है। उदयपुर पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। घायल भंवर सिंह को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई गई है। यह गोली उस समय मारी गई जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button