
बहराइच, उत्तर प्रदेश: जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान शोभायात्रा पर पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पथराव के बाद हुई फायरिंग में 22 वर्षीय युवक गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर विरोध जताया। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, और सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने लोगों से शांति की अपील की है।





