State

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन: शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चाचौड़ा बीनागंज एवं ब्यावरा राजगढ़ में ठहराव

भोपाल। ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे का बड़ा फैसला! रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) चलाई जा रही है। अब यह ट्रेन भोपाल मंडल के शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चाचौड़ा बीनागंज एवं ब्यावरा राजगढ़ स्टेशनों पर भी ठहरेगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेन नंबर 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – बांद्रा टर्मिनस (13 ट्रिप)

आरंभ तिथि: 03 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक

प्रस्थान: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार शाम 16:50 बजे

स्टेशन ठहराव एवं समय:

शिवपुरी: 20:23 बजे

गुना: 22:10 बजे

रूठियाई: 22:32 बजे

चाचौड़ा बीनागंज: 23:10 बजे

ब्यावरा राजगढ़: 23:43 बजे


गंतव्य: अगले दिन शाम 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।


ट्रेन नंबर 02200 बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (13 ट्रिप)

आरंभ तिथि: 05 अप्रैल 2025 से 28 जून 2025 तक

प्रस्थान: बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक शनिवार सुबह 05:10 बजे

स्टेशन ठहराव एवं समय:

ब्यावरा राजगढ़: 19:30 बजे

चाचौड़ा बीनागंज: 19:58 बजे

रूठियाई: 20:58 बजे

गुना: 21:55 बजे

शिवपुरी: 23:13 बजे


गंतव्य: अगले दिन सुबह 05:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles