
भोपाल। राजधानी के जैन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, जहां संतो के चातुर्मास में भक्ति रस बरस रहा है। रविवार को शंकराचार्य नगर जैन मंदिर में विनम्रकीर्ति वर्षायोग 2024 के तहत मंगल स्वर्णिम वर्ष वर्धन वर्षायोग मंगल कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन हुआ।
इस महोत्सव में १०८ विनम्र सागर जी महाराज की परम प्रभावक सुयोग्य शिष्या प. पू. जिनधर्म प्रभाविका श्रमणी आर्यिका 105 श्री विमल श्री माताजी, आर्यिका 105 विनेहश्री माताजी, आर्यिका 105 वितपश्री माताजी, और क्षुल्लिका 105 प्रमाश्री माताजी की उपस्थिति में मंगल कलश की स्थापना मंत्रोचार के साथ की गई।
भगवान पारसनाथ का अभिषेक विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। संघस्थ बा. ब्र.प्राची दीदी और शुभी दीदी द्वारा मंगल कलश स्थापना क्रियाएं की गईं। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि प्रथम कलश की स्थापना का सौभाग्य संजय जैन, नीलम जैन, संयम जैन, शशांक जैन और विशुद्ध छाया परिवार को मिला। दूसरा कलश महेश चन्द्र, श्रीमती सरोज जैन, और रत्नेश जैन ने स्थापित किया। तीसरा कलश श्री सुरेश कुमार जैननगर को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विमल श्री माताजी ने कहा कि वर्षा योग पुण्य कमाने का अवसर है और जीवन की जटिलताओं को सुलझाने और धर्म के मर्म को समझने का मार्ग है। इस अवसर पर 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी ट्रस्ट, शंकराचार्य नगर चातुर्मास समिति, मुनिसंघ सेवा समिति, महिला मंडल, बालक मंडल, बालिका मंडल, और आदिश्वर भक्तामर मंडल ग्रुप के सदस्यों द्वारा अर्घ अर्पित किए गए।
इस मौके पर शंकराचार्य नगर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन अरिहंत, महामंत्री सुरेश जैन समरदा, चतुर्थ सेवा समिति के अध्यक्ष रितेश के नवकार, कार्याध्यक्ष सुभाष जैन रेलवे चातुर्मास सेवा समिति के संयोजक दीपक जैन ट्रांसपोर्ट, मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुमित जैन, अगवानी संयोजक आशुतोष जैन, महिला मंडल से मीता जैन, रजनी जैन, आराधना जैन, स्वाति महिला मंडल, सुबल संस्कृति महिला मंडल, रत्नात्रय महिला मंडल, सन्मति सुबल बालक मंडल, बालिका मंडल, जैन नगर मंदिर कमेटी से पंकज इंजीनियर, अजय जैन ज्योतिषी, संजय जैन भगत जी, जैन नगर महिला मंडल, ऋषभ जैन, विपीन जैन, सूर्यप्रकाश, आकाश जैन, भविष्य जैन, और नेमी नगर जैन मंदिर कमेटी से कोमल चंद जैन, राकेश जैन, तेजकुमार जैन आदि मौजूद थे।