State

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवको को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

भोपाल । मिसरोद थाना इलाके में बीती रात अज्ञात भारी वाहन ने बाइक से जा रहे तीन युवको को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बूरी तरह से घायल युवको को इलाज के लिये एम्स पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टरो ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है की युवको की बाइक के आसपास दो भारी वाहन चल रहे थे, अंधेरा होने के कारण फिलहाल यह साथ नहीं हो सका है की उनकी बाइक को टैंकर या ट्रक में से किसने टक्कर मारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से शिवाजी नगर, पाथाखेड़ा बैतूल का रहने वाला नीलेश सेठिया पिता हरिलाल सेठिया (24) इन दिनों विठ्ठल मार्केट के पास श्याम नगर, हबीबगंज में रह रहा था। बीती देर रात नीलेश बाइक से अपने दो दोस्तों साहिल और विवेक के साथ खाना खाने के लिए ग्यारह मील स्थित ढाबे पर जाने के लिए निकला था। पास रात करीब 2 बजे आशिमा माल के आसपास पहुंचने पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। भारी वाहन की टक्कर से तीनो युवक चलती बाइक सहित सड़क पर गिर गये। तीनो को गंभीर चोट आई थी। बाद में तीनो को एंबुलेंस मी मदद से इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही नीलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिल और विवेक का उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच टीम का कहना है कि हादसे के समय युवको की बाइक के आसपास ट्रक और टैंकर जैसै भारी वाहन चल रहे थे। देर रात होने के कारण फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि बाइक को टक्कर किस वाहन ने मारी है। घायल युवको की हालत में सुधार होने पर उनके बयान दर्ज किये जायेंगे जिसके बाद ही घटना के सही कारणेा और टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी सामने आ सकेगी ।

Related Articles