State

स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल सीएमएचओ कार्यालय में ध्वजारोहण, स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने सीएमएचओ कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, कोलुआ कलां संस्था की टीम, जिसे देश में सर्वाधिक अंकों के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, हरदा अग्निकांड में 40 से अधिक मरीजों को भोपाल लाकर उपचार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 108 एम्बुलेंस टीम को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग 24×7 सेवाएं प्रदान करने वाला विभाग है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से देश के इस महत्वपूर्ण दिन पर अधिक समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

**सम्मानित हुए अधिकारी और कर्मचारी:**

– **चिकित्सा अधिकारी:** डॉ. प्रांजल खरे, डॉ. जेम्स वर्गीज, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. राकेश बजाज, डॉ. विजय पाटीदार 
– **नर्सिंग ऑफिसर:** शैली शाह, प्रियंका यादव, सरिता अहिरवार 
– **सुपरवाइजर:** उमाशंकर नामदेव, सुनील पाराशर 
– **एएनएम:** गुड्डी देवी अहिरवार, दुर्गेश पटेरिया, गायत्री सुरमा, इंद्रभान पटेल, रेखा बडोले, सुनीता मोहनानी, संध्या पाल 
– **कोल्ड चेन हैंडलर:** सुरभि अग्रवाल, अंकित साहू 
– **आशा कार्यकर्ता:** शबनम खान, किश्वर अली 
– **सीएचओ:** भूपेंद्र वैद्य 
– **मलेरिया वर्कर:** रामनारायण नाविक 
– **पब्लिक हेल्थ मैनेजर:** अखिलेश जोशी 
– **सपोर्ट स्टाफ:** शत्रुघ्न बेले 

Related Articles