State

बड़े हादसे की आशंका :  बांध पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

कोरबा । कोरबा जिलान्तर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 साल पहले बना ग्राम बगदेवा से राल के बीच का बांध पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
जानकारी के अनुसार इस बांध का निर्माण बिना सरिया के किया गया हैं। जिसके कारण दो हिस्से में बंटने के साथ ही पिलर भी टूट गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर दो पुल और पुलिया है। इसका निर्माण लगभग 10 साल पहले हुआ था। खदान क्षेत्र होने के कारण 12 टन क्षमता वाले पुल पर 50 से 60 टन वाले भारी वाहन दौड़ रहे थे। इस वजह से समय से पहले ही पुलिया और पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर ग्रामीण आवाजाही अभी भी कर रहे हैं। भारी वाहन चलने से बांध कभी भी नीचे गिर सकता है।

Related Articles