State

भोपाल ब्रेकिंग: पति के अफेयर से परेशान महिला ने की खुदकुशी, पड़ोसी के हवाले किए थे बच्चे

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय महिला पूजा मौर्या ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके मायके में फंदे पर लटका मिला। सुसाइड से पहले पूजा ने अपने छोटे बच्चों को पड़ोसियों के हवाले किया था।

क्या है पूरा मामला?

मृतिका पूजा मौर्या की शादी अजीत मेवाड़ा से लव मैरिज हुई थी। अजीत पेशे से ड्राइवर है और घटना के दिन किसी टूर पर बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पूजा ने गुरुवार शाम अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी।

पति के अफेयर से थी मानसिक पीड़ा

परिजनों का आरोप है कि पूजा का पति अजीत किसी दूसरी महिला के संपर्क में था। यह बात पूजा को लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। वह लगातार डिप्रेशन में रहने लगी थी और इसी कारण कुछ समय पहले उसने ससुराल छोड़कर मायके में रहना शुरू कर दिया था।

आत्महत्या से पहले बच्चों को छोड़ा पड़ोस में

पूजा ने आत्महत्या से पहले अपने बच्चों को पास के पड़ोसियों के घर छोड़ दिया था। इसके बाद कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह और मानसिक तनाव का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles