इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का वीडियो वायरल, अल्बानिया के पीएम ने घुटनों पर बैठकर किया स्वागत

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का अल्बानिया दौरा सुर्खियों में
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा का घुटनों पर बैठकर स्वागत
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली/यूरोप । यूरोप के दो प्रमुख देशों इटली और अल्बानिया के बीच एक अनोखा और दिलचस्प diplomatic moment सामने आया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जब हाल ही में यूरोपियन समिट में भाग लेने के लिए अल्बानिया पहुंचीं, तो अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने उन्हें अलग ही अंदाज़ में स्वागत कर दुनिया का ध्यान खींच लिया।
घुटनों पर बैठकर किया स्वागत, फिर गले मिले – वीडियो हुआ वायरल
समिट स्थल पर जैसे ही जॉर्जिया मेलोनी पहुंचीं, एडी रामा उन्हें देखकर घुटनों पर बैठ गए और हाथ जोड़कर स्वागत किया, फिर उठकर गर्मजोशी से गले मिल लिए। यह पल कैमरे में कैद हुआ और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, खासतौर पर भारत में यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस पूरे दृश्य को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं – कोई इसे संस्कृति और सम्मान का प्रतीक मान रहा है, तो कोई इसे राजनीतिक शिष्टाचार की नई परिभाषा बता रहा है।
जॉर्जिया मेलोनी: यूरोप की चर्चित नेता
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपनी सख्त नीतियों और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे दक्षिणपंथी विचारधारा की प्रतिनिधि मानी जाती हैं और यूरोप की राजनीति में तेज़ी से उभरी हैं। भारत में भी वे कई कारणों से चर्चा में रही हैं – कभी जी20 समिट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात, तो कभी अपने ह्यूमर और शैली के कारण।






